
मंच पर सीएम योगी, सांसद संतोष गंगवार, बरेली के भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह व अन्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए सियासी समीकरण साधे। उन्होंने मोदी की गारंटी गिनाईं। कहा कि हर एक मोर्चे पर मोदी की गारंटी ने भारतवासियों को आश्वस्त किया है। देश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया। सुरक्षा का वातावरण दिया और नौजवानों के लिए आजीविका की व्यवस्था दी। इससे देश की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
उन्होंने सम्मेलन में प्रबुद्ध वर्ग से कहा कि यहां तीसरे चरण में चुनाव है, उस वक्त तक गर्मी बढ़ी होगी। लेकिन, गर्मी की परवाह किए बगैर एक ही लक्ष्य होना चाहिए, हर हाल में मतदान करना है और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। भारी संख्या में मतदान के लिए लोगों को मतदान स्थल पर ले जाने की व्यवस्था करेंगे। जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में लोगों की अपनी भूमिका है।

























