होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती,

बिल्सी:भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती,

बिल्सी।भाजपा कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। उक्त अवसर पर भाजपा कार्यालय में नगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर बरिष्ठ भाजपा नेता विवेक राठी, उदय सिंह, गगन राठी राहुल शर्मा हरिओम राठौर संजीव सूर्य प्रकाश ठाकुर प्रमोद सिंह मोहित गुप्ता विनोद पालीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता ने बाबा साहब के जन्म दिवस के अवसर उनके  चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए बरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता विवेक राठी ने कहा कि आज भारत को सफल लोकतंत्र के रूप में सम्मान की दृष्टि के साथ दुनिया भर में देखा जाता हैं तो इसके पीछे उस संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ भीमराव अम्बेडकर की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये। इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here