होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:कम्प्यूटर सेंटर संचालक अजय कुमार सिंह की इलाज के दौरान हुई मौत,...

बिल्सी:कम्प्यूटर सेंटर संचालक अजय कुमार सिंह की इलाज के दौरान हुई मौत, घर मे मचा कोहराम,

बिल्सी।उझानी बिल्सी मार्ग पर बाइक स्कूटी की आमने-सामने हुई भिड़ंत हो गई जिसमें बिल्सी तहसील रोड़ पर कंप्यूटर सेंटर संचालक अजय कुमार सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी दुखद मौत हो गई ।

बताते हैं अजय सिंह अपने साथी प्रवीण कुमार के साथ उझानी से बिल्सी देर शाम घर वापस लौट रहे थे इधर सिरसोल गांव के निकट सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर रूप में उन्हें बरेली हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अजय कुमार सिंह काफी होनहार व मिलन सार व्यक्ति थे। इसी के चलते उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में सोशल मीडिया के माध्यम दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन ‘उपजा’ की नगर इकाई ने शोक सभा आयोजित कर अजय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया, शोक सभा मे विनोद भारद्वाज,प्रदीप कुमार शर्मा,रविन्द्र कुमार ‘रवि’,गोविंद देवल,,संजीब राणा,ललित कुमार वार्ष्णेय,अतुल वार्ष्णेय ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here