होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ : स्वराज ट्रैक्टर के स्वर्ण महोत्सव के उपलक्ष्य में मशाल लेकर...

बदायूँ : स्वराज ट्रैक्टर के स्वर्ण महोत्सव के उपलक्ष्य में मशाल लेकर रथ यात्रा पहुंची बदायूँ, ट्रैक्टरों की रैली निकाल किया स्वागत, एक साथ 51 ट्रेक्टर की सोंपी गईं चाबियां,

बदायूँ के एक मैरिज हाल आर के रिजॉर्ट (कृष्णा लॉन) में स्वराज ट्रैक्टर कंपनी का 50वां स्थापना दिवस क्षेत्रीय किसानों व्यापारियों एवं डीलर्स के साथ स्वर्णोत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान मशाल यात्रा निकाली गई और कंपनी के क्षेत्रीय उपभोक्ता किसानों को उन्नत खेती की जानकारी सहित उपहार भी प्रदान किये गये। कम्पनी अपने 50 साल होने पर इसे ‘जोश का स्वर्ण उत्सव’ केम्पेन के रूप में मना रही है।

मै.आदर्श मोटर्स ट्रैक्टर के सानिध्य में कंपनी के स्वर्ण महोत्सव के अवसर पर दातागंज तिराहे स्थित स्वराज ट्रैक्टर के शोरूम से नवादा चौराहे स्थित आर के रिजॉर्ट (कृष्णा लॉन) तक ट्रैक्टरों की रैली निकाली गयी, जो भगतसिंह चौराहे पर आकर कम्पनी की मशाल लेकर पहुंची रथयात्रा में शामिल होकर कृष्णा लॉन पर जाकर सम्पन्न हुई, रैली में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान अपने स्वराज ट्रेक्टर व मोटरसाइकिल लेकर शामिल हुए। रैली की भीड़ के चलते भगतसिंह तिराहे से बरेली व बिसौली की ओर जाने वाले रोड़ पर लम्बा जाम लग गया,जिसके कारण पुलिस के हाथ पैर फूलते नज़र आये।

मै आदर्श मोटर्स के सीईओ सुजीत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी के पशिचमी उत्तर प्रदेश के हैड राजीव सारस्वत सहित आसपास के जनपदों से आये डीलर्स व किसान ने इस रैली में भाग लिया।

कंपनी द्वारा इस अवसर पर आर के रिजॉर्ट (कृष्णा लॉन) पर एक भव्य समारोह का भी आयोजन किया गया।समारोह की सुरुआत आदर्श मोटर्स के सीईओ सुजीत गुप्ता एवं कम्पनी के यूपी वेस्ट हैड राजीव सारस्वत द्वारा रथ यात्रा की मशाल से मशाल जलाकर की गई, इस दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैड राजीव सारस्वत ने कंपनी के 50 साल के सफ़र के बारे में बताते हुए कहाकि देश में दूसरे नंबर की कंपनी स्वराज ट्रैक्टर द्वारा 50 वर्षों से देश के किसानों को गुणवत्तापूर्ण ट्रैक्टर और उनकी बेहतरीन सर्विस दी जा रही है, जो कंपनी की प्रतिष्ठा को दर्शाती है। राजीव सारस्वत ने पिछले 50 वर्षों में कंपनी द्वारा किए गए उत्पादक गुणवत्ता एवं मार्केट के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर आदर्श मोटर्स एवं स्वराज टेक्ट्रर द्वारा सभी किसानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उन्होंने कम्पनी व कस्टमर के इतने पुराने सम्बंधों पर विस्तृत जानकारी शेयर की,साथ ही आने वाले बर्षों में कम्पनी के प्लान व टेक्नोलॉजी आधुनिक सर्विसेज के बारे में विस्तार से बताया, जिसे किसान भाइयों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना साथ ही किसानों के सवालों का सन्तुष्टि पूर्ण जबाब दिया गया।इस दौरान कई किसानों ने मंच से आकर आदर्श मोटर्स के निदेशक सुजीत गुप्ता के व्यवहार की प्रसंशा करते हुए उन्हें मैगनेट करार दिया, उनका कहना था जो एक बार इनसे एक बार मिल लिया वो इनका होकर रह गया,उनके इसी व्यवहार के कारण आज बदायूँ सेल्स में प्रथम स्थान पर कायम है और आने वाले बर्षों में बदायूँ भारत मे नम्बर वन बनेगा,जिसका सभी किसान भाइयों ने जोरदार तालियां बजाकर समर्थन किया।

विदित हो बदायूँ की मैसर्स आदर्श मोटर्स सेल्स में उत्तर प्रदेश की नम्बर 1 ट्रेक्टर डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में जाने जाते हैं वहीं भारत मे उनकी रेंक टॉप 5 के अंतर्गत आती है।कम्पनी के सफलता पूर्ण 50 बर्ष होने पर इस कार्यक्रम के दौरान सुजीत गुप्ता द्वारा 50 किलो का केक काटकर खुशी का इज़हार किया गया।

इस दौरान सुजीत गुप्ता एवं राजीव सारस्वत द्वारा 51 किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर चाबी दी गई। साथ ही कुछ किसानों ने कार्यक्रम के दौरान ही नए ट्रैक्टर की बुकिंग भी कराई,समारोह में सैकड़ों किसानों, बैंक अधिकारी एवं व्यापारियों ने भाग लिया।अंत मे सभी के लिये भोजन की व्यवस्था की गई थी।

आदर्श मोटर्स के निदेशक सुजीत गुप्ता ने कार्यक्रम में आये सभी किसानों व्यापारियों कम्पनी के अधिकारियों व अन्य जनपदों से आये डीलरों व मीडिया बन्धुओं का आभार किया।उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदर्श मोटर्स बदायूँ में ट्रैक्टरों की सर्विस के लिए बड़े वर्कशॉप एवं कुशल मैकेनिक द्वारा बेहतरीन सर्विस दी जा रही है, जिससे निरंतर स्वराज ट्रैक्टर की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here