होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में धूमधाम से मनाई गई अक्रूर जयंती,अक्रूर चौक पश्चिम पुरी में...

आगरा में धूमधाम से मनाई गई अक्रूर जयंती,अक्रूर चौक पश्चिम पुरी में हुआ भव्य कार्यक्रम।

आगरा। वार्ष्णेय स्पोर्ट्स क्लब रजिस्टर्ड आगरा के तत्वाधान में आज अक्रूर जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया, आगरा के अक्रूर चौक पश्चिम पुरी में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा की पार्षद रेणु गुप्ता ने अक्रूर जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में 101 लीटर मिल्क शेख़ एवं 501 बिस्कुट के पैकेट का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान समाज के वयोवृद्ध नेमीचंद वार्ष्णेय एवं पार्षद रेणु गुप्ता को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक विनय कुमार वाष्र्णेय ने कार्यक्रम में आए सभी वार्ष्णेय बंधुओ का आभार व्यक्त किया,अक्रूर जी महिला वाहिनी की अंजलि वार्ष्णेय श्वेता वार्ष्णेय चित्रा गुप्ता डॉक्टर मनोज वार्ष्णेय जय गुप्ता रविकांत गुप्ता अभिषेक वार्ष्णेय एसके वार्ष्णेय अनिल गुप्ता प्रदीप वाष्र्णेय सहित क्षेत्र से आए सैकड़ो वार्ष्णेय बंधु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here