बिल्सी।नगर में महेश नवमी 15 जून को मनाने का निर्णय लिया गया है।यह निर्णय पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की नगर कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया ,सबसे पहले इस बार की आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में सर्वसमिति से चंद्रसेन माहेश्वरी को चुना गया। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रदेश मंत्री सुभाष बाहेती, जिला महामंत्री राकेश माहेश्वरी,जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोमानी ,नगर अध्यक्ष उमेश तोषनीवाल,नगर महामंत्री अमित माहेश्वरी उर्फ डैनी,दीपक माहेश्वरी,सचिन असावा,घनेंद्र माहेश्वरी निशिकांतमाहेश्वरी,निशांत माहेश्वरी,कुमुद माहेश्वरी, प्रभात माहेश्वरी,भुवनेश्वर राठी,अरविंद माहेश्वरी,यतींद्र माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी,शशांत असावा,मनोज बिरला, आदि लोग उपस्थित रहे

























