होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा: कहा हम राम मंदिर ही...

बिल्सी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा: कहा हम राम मंदिर ही नहीं बनाते बल्कि हम आतंकवादियों एवं माफियाओं का राम नाम सत्य करना भी जानते हैं,

बिल्सी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 1:00 बजे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में बाईपास रोड स्थित रंजना हॉस्पिटल के सामने मैदान में हुई विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे,इस दौरान उन्होंने सपा कॉंग्रेस की ज़मकर बखिया उधेड़ी उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो वो पिछड़े एवं अनुसूचित जाति के आरक्षण पर डकैती डालने का काम करेगी उन्होंने कहा कि बदायूं में सपा की हालत तो यह हो गई कि कोई भाजपा के सामने चुनाव लड़ने तक कि हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।सपा समर्थक भी हैरान परेशान है उसको समझ नहीं आ रहा है यह हो क्या रहा है सपा अब तक यहां से तीन बार प्रत्याशी बदलकर सपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। शाहजहांपुर में तो सपा ने नामांकन के बाद अपना प्रत्याशी बदल दिया।

कार्यक्रम में प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को भारी मतों से जिताने की अपील की।आज की योगी आदित्यनाथ की सभा में मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज को साधने का प्रयास करते हुए देखा गया,इसीलिए कार्यक्रम में सबसे पहले क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कराया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन् कल्याणकारी योजनाओं को सिलसिले बार गिरते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ऐतिहासिक काम किया गया है श्री योगी ने कहा कि हम राम मंदिर ही नहीं बनाते बल्कि हम आतंकवादियों एवं माफिया का राम नाम सत्य करना भी जानते हैं मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में गोकशी को छूट देने का जिक्र है उन्होंने कहा कि हम महापुरुषों के नाम पर प्रत्येक शहर में म्यूजियम एवं पार्क का निर्माण करेंगे इसकी शुरुआत काशी मथुरा से कर दी गई है 2024 का चुनाव देश के नवनिर्माण की दिशा तय करेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार है आतंकवादियों एवं माफिया को बिरयानी खिलाता थी अब देश में कोई बड़ा पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है।श्री योगी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का देहांत होने पर शोक जताने में कतराने वाले सपाईओं को माफियाओं के जनाजे में फतिया पढ़ते नजर आते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ नितेश शर्मा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता सांसद संघमित्रा मौर्य विधायक हरीश शाक्य महेश गुप्ता राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,एमएलसी वागीश पाठक,जितेंद्र यादव कुशाग्र सागर आदि ने भी विचार व्यक्त किये।संचालन आचार्य संजीव रूप ने किया। सभी मे बरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट विवेक राठी,गगन राठी,पीयूष राठी,मोहित गुप्ता,संजीव वार्ष्णेय, डॉक्टर उमेन्द्र गुप्ता, निखिल मालपाणी, अखिल मालपाणी, मनीष असावा,ओमप्रकाश सागर आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की सभा से पूर्व दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने भाजपा नेता विवेक राठी के आवास पर जाकर कार्यकर्तओं से चाय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह के चुनाव प्रचार में जुट जाने की अपील की,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here