



बिल्सी।नगर के सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में कल यानी चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जन्मोत्सव को लेकर एक दिन पहले से ही कई धार्मिक कार्यक्रम पूजा पाठ के साथ शुरू हो गये थे। शास्त्रों में हनुमान को चिरंजीवी माना गया है.कल पूरे दिन सिद्धपीठ पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्री बालाजी को पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया जिसके बाद भगवान श्री राम को खुश करने के लिये अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लेने वाले राम भक्त हनुमान को सिंदूर का चोला चढ़ा कर उनका श्रंगार कर सुगंधित इत्र लगाया गया। जिससे पूरा परिसर महक उठा, हनुमानजी के श्रंगार के बाद उनका रूप निराली छठा बिखेर रहा था।इस रूप को सभी भक्त अपने मोबाइल में फोटो के रूप कैद करने के लिये उत्साहित नज़र आये।


















सुबह 11:30 बजे भगवान श्री बालाजी की जिसमें 108 ज्योति वाली 8 आरतियों से महाआरती उतारी गई, जिसके बाद महन्त ने सभी श्रद्धालुओं पर सिद्ध जल से छीटें लगाए।जिसके बाद भगवान श्री बालाजी को 56 भोग लगाया गया। ततपश्चात 1001 को जिमाने के बाद 108 ब्राह्मणों को भोज कराया गया।ततपश्चात सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया जो शाम 4 बजे तक जारी रहा।
शाम 5:30 से नगर में शोभायात्रा निकाली गई जो बजीरगंज रोड स्थित बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय से प्रारंभ हुई, शोभायात्रा का सुभारम्भ सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा,महाराज व उनके पुत्र प्रदीप शर्मा, संजीब शर्मा ने गणेश पूजन के साथ किया गया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिये देश व प्रदेश के बिभन्न जिलो से आईं भगवान श्री गणेश, राधा कृष्ण, तपस्वी शंकर, अघोरियों का नृत्य, उज्जैन के महाकाल, बांके बिहारी, राम हनुमान प्रसंग, वाहूवली हनुमान, लवकुश ,अयोध्या के श्री राम ,मयूर नृत्य, नासिक के ढोल इटावा के घोड़े, राया की नफ़ीरी, जबलपुर मध्यप्रदेश का अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वविशाल बैंड,पीलीभीत का मशहूर शहाना बैंड,पीलीभीत की आतिशबाजी, सुंदर सुंदर झकियों के साथ नगर वासियों का मन मोह रहे थे। बहीं भूतों वाला हॉरर शो झांकी,पागल खाना की झांकी जहां बच्चो को डरा रहीं थी वहीं युवाओं का खूब मनोरंजन करती दिखीं, शोभायात्रा के अंत मे बग्गी रथ पर सवार भगवान श्री राम दरबार का डोला व बिल्सी बालाजी धाम का डोला चल रहा था नगरवासी भगवान श्री बालाजी का पूजन कर आर्शीवाद ले प्रसाद प्राप्त कर रहे थे।







शोभायात्रा के रूट को झंडे बैनर व सुंदर झलरों सजाया गया था.बहीं नगर में जगह जगह लोग पानी ,सर्बत, कोल्डड्रिंक, लस्सी, लड़डू कतली बांटते नज़र आये,शोभायात्रा पर लोग अपने प्रतिष्ठानों व घरों से पुष्प बर्षा कर हर्ष व्यक्त करते दिखाई दिए। शोभायात्रा को देखने के लिये नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में भीड़ जमा रही जो देररात 12 बजे तक डटी रही, शोभायात्रा के दौरान बिल्सी प्रसाशन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी, जहां एक ओर उपजिलाधिकारी , तहसीलदार, अपनी टीम के साथ मौजूद रहे बहीं भारी संख्या में पुलिसबल व महिला पुलिस बल के साथ सीओ बिल्सी,व थाना प्रभारी के के मिश्रा मुस्तैद नज़र आये। शोभायात्रा के मद्देनजर नरैनी चौराहे से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया बहीं सम्राट अशोक चौक पर झांकियों के बीच में सामंजस्यता बनाते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को भी जारी रखा गया इस कार्य मे बालाजी धाम के कार्यकर्ता पुलिस के साथ लगातार सहयोग करते दिखे, जिसके चलते भारी सहालग होने के बाबजूद लोगों को जाम की परेशानी महसूस नहीं हुई, इसके लिये राहगीर पुलिस व बालाजी धाम के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते दिखे।इस अवसर पर मंदिर परिसर की फूलों गुबारों एवं रंग विरंगी झालरों से सजाया गया था रात्रि में मन्दिर रंगीन रोशनी में अलग ही छटा बिखेर रहा था।
इस अवसर पर रामन्दिर डोले पर निशांत,वहीं हनुमानजी डोले पर दीपक माहेश्वरी बाबा सेवा कर रहे थे,पूरी शोभायात्रा का दीक्षा भक्ति चैनल के जरिये लाइव कवरेज दिखाई जा रही थी,पूरे कार्यक्रम को अपने कैमरों में वीडियो व फोटो के जरिये अलीगढ़ के वार्ष्णेय डिजिटल फ़ोटो स्टूडियो व मिक्सिंग लैब,के राजू वार्ष्णेय एवं बरेली के सूर्या फोटो ग्राफर हर पल को कैद करते दिखे।
शोभायात्रा में महन्त श्री मटरु मल शर्मा महाराज,अपने पुत्रों प्रदीप शर्मा,संजीब शर्मा,बेटी व दामाद,राजीव शर्मा,रेखा,पुत्र वधुओं मंजूला शर्मा ‘मीनू’,रीनू शर्मा नातियों ओजित शर्मा,यश भारद्वाज संग मौजूद रहे।वहीँ दिल्ली से जीतू गुप्ता, राखी गुप्ता,अजयपाल, दादरी से तिरलोक गर्ग,अनीता गर्ग,मुंबई से संजीव बांगा,हापुड़ से राजीव, चंदौसी से गिरिराज,बदायूँ से पराग गुप्ता, वंश गुप्ता, अक्षत अशेष, ऋचा अशेष,आगम अशेष,शहंसाह अली,अभिनव पाराशरी,यश रस्तोगी,अभिषेक यादव,वेदांस उपाध्याय, रंजन माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, मोहित देवल,पुश्किन माहेश्वरी, स्वतंत्र राठी,चारु सोमानी, सौरभ सोमानी मिंटू,राजेश माहेश्वरी, अनूप माहेश्वरी-सन्नू, जितेंद्र वार्ष्णेय जित्तू,अजीत जैन,राहुल माहेश्वरी,अमित कश्यप,देव वार्ष्णेय,गिरीश गिरी,मुनीष गिरी,टिंकू,पुलकित,रोहित माहेश्वरी,देवांश, अक्षय माहेश्वरी,बाबर हुसैन,प्रिंस राठी, समीर राठी,विट्टू लाइट वाले,राहुल बजीरगंज,अभय विरला,चुन्नू,अनुज सोमानी,आशीष माहेश्वरी, डिम्पल सोमानी,दीपू माहेश्वरी,प्रवीण वार्ष्णेय,मुकेश गुप्ता,आकाश,लालू,संदीप,आदि सहित हजारों की संख्या में बालाजी भक्त मौजूद रहे।

























