होम राज्य उत्तर प्रदेश रफी नगर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की...

रफी नगर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत

बिल्सी मुजरिया रोड स्थित ग्राम रफी नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी ममेरी बहिन गंभीर रूप से घायल हो गई दोनों बहने प्रातः 6:00 बजे सोंच के लिए जा रही थी रास्ता क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रफी नगर निवासी प्रीती पत्नी राकेश यादव का रफी नगर में मायका है आज 24 अप्रैल को उसकी छोटी बहन की शादी होनी थी वह 2 दिन पूर्व गांव आई थी परिजनों ने बताया प्रीति एवं उसकी ममेरी बहन सोनी सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गई हादसे में प्रीती की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिल्सी बजरिया मार्ग पर जाम लगा दिया घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आरती कौशिक फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गई पुलिस के समझाने के 2 घंटे बाद व मुश्किल जाम खुला सब को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here