होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन...

बदायूं में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी

बदायूं में नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में पूरे दिन घंटे ओर घड़ियाल गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन नजर आयी। पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मन्नत मांगीं। घरों में भी कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके अलावा नवसंवत्सर भी जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई दी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा करने के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की भी पूजा की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के सबसे प्राचीन सिद्धपीठ नगला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काफी संख्या में लोग व्रत भी रहे। घरों में पूजन-अर्चन का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। आदि शक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर, मठिया वाली मां का मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here