बदायूं में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। कांग्रेसी बोले, भाजपा अन्याय करती है पर कांग्रेस हर वर्ग को न्याय दिलाएगी। इसी मौके पर कांग्रेसियों ने पार्टी का घोषणा पत्र प्रस्तुत किया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह न्याय पर आधारित घोषणा पत्र है। घोषणापत्र में किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं के लिए न्याय के प्रावधान हैं। इनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक लाख रुपये देने का वायदा शामिल है। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस, जाति जनगणना कराएगी। एमएसपी को कानूनी दर्जा देगी। मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये करेगी। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।

























