होम राज्य उत्तर प्रदेश केक काटकर नियति और पार्थ का हौसला बढ़ाया-बदायूं समाचार

केक काटकर नियति और पार्थ का हौसला बढ़ाया-बदायूं समाचार

केक काटकर नियति और पार्थ का हौसला बढ़ाया

अमर उजाला की ओर से सम्मान: प्रदेश में सातवें स्थान पर रही नियति से केक कटवा कर बढ़ाया हौसला। सं

बदायूं। यूपी की मेरिट में हाईस्कूल में सातवें स्थान पर रहीं नियति वार्ष्णेय और इंटरमीडिएट की मेरिट में सातवें स्थान पर रहे पार्थ वैश्य की खुशी में अमर उजाला परिवार भी आगे आ गया। केक के साथ पहुंचे अमर उजाला परिवार के सदस्यों ने दोनों को बधाई दी।

उझानी में नियति वार्ष्णेय के घर पर उनके बाबा वीरेंद्र वार्ष्णेय, पिता रमनेश प्रकाश, मां अलका और बड़ी बहन ईशा भी थीं। बाबा वीरेंद्र वार्ष्णेय ने नियति के साथ केक काटा तो सभी सदस्य खुशी से झूम उठे। नियति और उनके परिजनों ने इसे यादगार पल बताते हुए धन्यवाद किया।

बदायूं के साहूकारा स्थित पार्थ वैश्य के घर उनकी मां सुधारानी, छोटे भाई ने केक काटा। परिवार के सदस्यों का भी मुंह मीठा कराया। आसपास के लोग भी बधाई देने पहुंचे। खुश होकर दोनों मेधावी बोले- सम्मान के लिए धन्यवाद।

विद्यालय प्रबंधक बोले- टॉपटेन में शामिल बच्चे पढ़ेंगे निशुल्क

उझानी। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय के प्रबंधक रतन जिंदल ने बताया कि नियति वार्ष्णेय समेत हाईस्कूल के जिन विद्यार्थियों ने प्रदेश और जिले की मेरिट में स्थान पाया है, उनसे कक्षा 11 और 12वीं में फीस नहीं ली जाएगी। विद्यालय मेधावियों को निशुल्क पढ़ने का मौका देगा। मेधावियों को विद्यालय में पुरस्कृत भी किया जाएगा। संवाद

अमर उजाला की ओर से सम्मान: प्रदेश में सातवें स्थान पर रही नियति से केक कटवा कर बढ़ाया हौसला। सं

अमर उजाला की ओर से सम्मान: प्रदेश में सातवें स्थान पर रही नियति से केक कटवा कर बढ़ाया हौसला। सं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here