लखनऊ।उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी का उसके बेटे उमर के साथ बातचीत का आखिरी ऑडियो सामने आया है। यह 28 मार्च का बताया जा रहा है। मौत से करीब 5.30 बजे घंटे पहले का। इसमें मुख्तार कह रहा है, ‘मैं बहुत कमजोर हो गया हूं। बेटा हम उठ-बैठ नहीं पा रहे हैं। बॉडी चली जाती है, लेकिन रूह यहीं रह जाती है।’
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने डीएम को एक लेटर भी लिखा है। इसमें उसने लिखा है, ’28 मार्च को दिन में करीब साढ़े 3 बजे मेरी बात मेरे पिता से हुई थी। तब वो मुझसे कह रहे थे, मुझे पूर्व योजना के तहत जहर दे दिया गया है। 10 दिन से मैं वॉशरूम नहीं गया हूं। उमर बेटा अब मैं बचूंगा नहीं।’
मुख्तार का भाई सिबगतुल्लाह बोले- ऊपर वाला जरूर बदला लेगा
मुख्तार अंसारी की मौत पर बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने कहा, “रात में उनकी हालत खराब होने की सूचना हम लोगों को मिली। वो अपने पतन का एहसास करते रहे, सबको बताते रहे लेकिन कोई ध्यान नहीं
दे रहा था। क्योंकि ये सब एक साजिश के तहत हो रहा था।
हम सबको उस ऊपर वाले पर भरोसा है, वो जरूर बदला लेगा। उनके शरीर को आप देखेंगे, कोई नहीं कहेगा कोई बीमार इंसान पड़ा है, लगेगा कोई सो रहा है।”

























