बिल्सी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ज़िलेभर में पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, इसी के तहत आज नगर में प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा की नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। आज दोपहर 12:00 बजे थाना परिसर से शुरू हुए अभियान में थाना पुलिस के समस्त पुलिसकर्मी बाइक से अंबियापुर चौराहा, बदायूं चौराहा, हनुमान चौक,होते हुए स्टेट बैंक शाखा पहुंचा, इस दौरान जगह जगह संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी लेकर पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की यह चेकिंग अभियान समय समय पर चलता रहेगा । जिससे असमाजिक तत्व कोई खुरापात न कर सके,ऐसे लोगों पर खूफिया तरीके से कड़ी नजर रखी जाएगी, इस दौरान बैंकों में भी चेकिंग अभियान चलाया।

























