होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में बाइक से टकराने से किसान की मौत – अमर उजाला...

बदायूं में बाइक से टकराने से किसान की मौत – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में बाइक की टक्कर से किसान की मौत

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

बदायूं जिले में छुट्टा पशुओं की वजह से हादसे थम नहीं रहे। मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार किसान जीतपाल की सांड़ से टकराकर मौत हो गई। जीतपाल मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खागी के रहने वाले थे। वह रविवार शाम अपने काम से उझानी गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक वसावनपुर के नजदीक सांड़ से टकरा गई थी।

जीतपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह रविवार शाम बाइक लेकर उझानी गए थे। देर रात लौटते समय बदायूं-मेरठ हाईवे पर हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था, जहां रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here