होम राज्य PM Modi’s two day visit to Bengal from today live updates |...

PM Modi’s two day visit to Bengal from today live updates | PM मोदी का आज से दो दिन का बंगाल दौरा: दो रैलियों को संबोधित करेंगे, 7,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे

कोलकाता5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर रहेंगे। वह हुगली और नादिया जिलों में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह 7,200 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन भी करेंगे।

पीएम के दोपहर 3 बजे तक बंगाल पहुंचने की संभावना है। वह हुगली जिले के आरामबाग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी ने कहा कि वह क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

अपने संभावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम कोलकाता के राजभवन में रुकेंगे। शनिवार (2 मार्च) को वह एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने और कृष्णानगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए नादिया जिला जाएंगे।

बंगाल में PM मोदी का दो दिन का कार्यक्रम…

1 मार्च : हुगली के आरामबाग में पीएम मोदी 7,200 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। ये परियोजनाएं रेल, बंदरगाह, तेल पाइपलाइन, एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी हैं। जिनका लक्ष्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

2 मार्च : पीएम मोदी बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर का दौरा करेंगे। परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करना और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

भाजपा के 20 मिनट 41 सेकेंड के वीडियो में संदेशखाली की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में अपनी आपबीती बताई है।

भाजपा के 20 मिनट 41 सेकेंड के वीडियो में संदेशखाली की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में अपनी आपबीती बताई है।

चार दिन बाद PM फिर करेंगे बंगाल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन बाद दोबारा बंगाल का दौरा करेंगे। मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं। वे यहां यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बात कर सकते हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार (22 फरवरी) को इसकी जानकारी दी थी।

मजूमदार ने बताया कि PM मोदी 6 मार्च को नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। अगर संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताएंगी, तो पार्टी इसकी व्यवस्था करेगी।

भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

प्रधानमंत्री बोले- जनता ने दिया अबकी बार 400 पार नारा: कहा- मोदी की गारंटी पर देश का विश्वास भाव-विभोर करने वाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के लिए 17 हजार 500 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मोदी ने कहा कि देश की जनता ने ही अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। जनता का ये विश्वास भाव-विभोर करने वाला है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here