होम राज्य K Kavitha ED Custody Update; Delhi Liquor Policy Scam | Telangana BRS...

K Kavitha ED Custody Update; Delhi Liquor Policy Scam | Telangana BRS | तेलंगाना के पूर्व CM की बेटी की रिमांड बढ़ी: 26 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगी, बोलीं- इलेक्शन के समय अरेस्ट करना गलत

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
के कविता को ED ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। - Dainik Bhaskar

के कविता को ED ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।

तेलंगाना के पूर्व CM के चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS विधायक के कविता की ED कस्टडी 26 मार्च तक बढ़ा दी गई है। दिल्ली शराब नीति घोटाले की आरोपी कविता ने शनिवार को कोर्ट से निकलने के दौरान कहा- इलेक्शन के समय इतने सारे पॉलिटिकल अरेस्ट करना गलत है।

उन्होंने कहा- चुनाव आयोग को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए और देश में लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए। यह अवैध गिरफ्तारी है। हम इसके खिलाफ कोर्ट में लड़ेंगे। यह एक पॉलिटिकल केस है। एक झूठा केस है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। ईडी के अधिकारी बार-बार एक ही बात पूछते हैं।

दरअसल, के कविता को ED ने 15 मार्च को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 16 मार्च को उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेजा था, जो आज (शनिवार) खत्म हो रही थी। इसलिए ED ने आज उन्हें कोर्ट में पेश कर कस्टडी बढ़ाने की मांग की।

ED ने 5 दिन की कस्टडी मांगी थी
राउज एवेन्यू कोर्ट में ED ने के कविता की 5 दिन की कस्टडी मांगी थी। ED ने कहा था कि उन्हें पूछताछ के लिए और समय चाहिए, क्योंकि उनके अधिकारी फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर कविता के भतीजे के घर पर सर्चिंग कर रहे हैं। हालांकि, कोर्ट ने कस्टडी 3 ही दिन के लिए बढ़ाई। इसके अलावा कोर्ट ने कविता को परिवारवालों से मिलने की भी इजाजत दी है।

ED ने 15 मार्च को 8 घंटे की पूछताछ के बाद शाम 7 बजे कविता को हिरासत में लिया था। इसके कुछ देर बाद उन्हें अरेस्ट किया था।

ED ने 15 मार्च को 8 घंटे की पूछताछ के बाद शाम 7 बजे कविता को हिरासत में लिया था। इसके कुछ देर बाद उन्हें अरेस्ट किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा
के कविता ने ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। कोर्ट ने याचिका को 22 मार्च को खारिज करते हुए कहा- कविता को बेल के लिए पहले ट्रायल कोर्ट में याचिका लगानी होगी।

जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंदरेश और बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने कहा था- सभी को यूनिफॉर्म पॉलिसी माननी होगी। कविता को जमानत के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट में आने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। वे एक पॉलिटिशियन है, इसका मतलब ये नहीं कि वे प्रोसेस को बायपस कर सीधे सुप्रीम कोर्ट आ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

के कविता की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद में प्रदर्शन

BRS कार्यकर्ताओं ने कविता के आवास के बाहर ED के खिलाफ नारेबाजी की।

BRS कार्यकर्ताओं ने कविता के आवास के बाहर ED के खिलाफ नारेबाजी की।

दिल्ली शराब घोटाले में कविता का नाम कब आया?
दिल्ली शराब घोटाले केस में ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक, अमित ने अपने बयानों में TRS नेता के. कविता के नाम का लिया था।

जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ‘साउथ ग्रुप’ नाम की एक शराब लॉबी की एक मुख्य लीडर थीं। उन्होंने विजय नायर के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।

फरवरी 2023 में CBI ने कविता के अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंतला को गिरफ्तार किया। ईडी ने भी बुचीबाबू से पूछताछ की थी। फिर ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 7 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया।

पिल्लई ने पूछताछ में बताया था कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत 100 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जिससे कविता की कंपनी ‘इंडोस्पिरिट्स’ को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली। पिल्लई ने ये भी बताया कि एक मीटिंग हुई थी, जिसमें वो, कविता, विजय नायर और दिनेश अरोड़ा मौजूद थे। इस मीटिंग में दी गई रिश्वत की वसूली पर चर्चा हुई थी।

कविता को कार के जरिए हैदराबाद के उनके आवास से एयरपोर्ट ले जाया गया।

कविता को कार के जरिए हैदराबाद के उनके आवास से एयरपोर्ट ले जाया गया।

साउथ ग्रुप क्या है?
साउथ ग्रुप दक्षिण के राजनेताओं, कारोबारियों और नौकरशाहों का ग्रुप है। इसमें अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर सरथ रेड्डी, वाईएसर कांग्रेस के लोकसभा सांसद एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और कविता शामिल थे। इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुचीबाबू ने किया था। तीनों को ही शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए हैं।

साल 2023 में कविता को भेजे गए थे तीन समन, इस साल 2 भेजे
ED ने शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए कविता को साल 2023 में 3 समन भेजे थे। इस साल 2 समन भेजे गए, लेकिन उन्होंने SC की कार्रवाई का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया।

दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल भी गिरफ्तार

ED ने शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ED अपने दफ्तर ले गई। RML अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here