होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बजीरगंज मार्ग पर बाईक का इंजन लगी लोडर रिक्शा अनियंत्रित होकर...

बिल्सी बजीरगंज मार्ग पर बाईक का इंजन लगी लोडर रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खम्बे से टकराई,चालक की हुई मौत

बिल्सी:बिल्सी वजीरगंज मार्ग पर ग्राम बांस बरौलिया गांव के निकट एक मोटरसाइकिल के इंजन पर जुगाड़ कर बनाई गई लोडर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव घँगोसी निवासी पोशाकी लाल 51 गांव और आसपास के क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था आज नगर के एक एट भट्टे से ईंट लेकर गांव जा रहा था,तभी गांव बांस बरोलिया के पास मोटरसाइकिल पर जुगाड़ से बनाई गई लोडर रिक्शे का एक का एक्सल टूट गया जिसके कारण लोडर अनियंत्रित होकर एक विद्युत खंभे से टकरा गई। गांब वासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गई जहां पर पोशाकी लाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर के पीएम को भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here