होम राज्य Ashwini Vaishnaw unveils India first Vande Bharat Sleeper trainset carbody structure |...

Ashwini Vaishnaw unveils India first Vande Bharat Sleeper trainset carbody structure | रेलमंत्री ने वंदेभारत स्लीपर की कारबॉडी का इनॉगरेशन किया: इसमें बर्थ के बीच एक्स्ट्रा हाईट रहेगी; वायरस कंट्रोल करने वाला मैकेनिज्म भी होगा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट कार्बोडी संरचना का अनावरण किया

बेंगलुरु16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इनॉगरेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है। - Dainik Bhaskar

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इनॉगरेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (9 मार्च) को बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के कारबॉडी स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। इस ट्रेनसेट को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने बेंगलुरु में अपनी रेल यूनिट में बनाया था।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदेभारत स्लीपर में कई इनोवेशन हुए हैं। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए विशेष रूफ डिजाइन की गई है, ताकि बर्थ के बीच प्रॉपर हाईट मिल सके। एयर कंडीशनिंग में सुधार हुआ है।

इसके अलावा ट्रेन में वायरस कंट्रोल करने वाला मैकेनिज्म लगाया गया है। जो 99.99% वायरस को खत्म कर देगा। ट्रेन में झटके, आवाज और वाइब्रेशन नहीं होगा। कारबॉडी बन चुकी है। अब फर्निशिंग होनी है, इसके बाद जल्द ही ट्रेन शुरू होगी।

वंदेभारत स्लीपर कारबॉडी का निरीक्षण करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

वंदेभारत स्लीपर कारबॉडी का निरीक्षण करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

BMEL को वंदे भारत स्लीपर के 10 ट्रेनसेट यानी कुल 160 डब्बे का ऑर्डर
BMEL को वंदे भारत स्लीपर के 10 ट्रेनसेट यानी कुल 160 डब्बे बनाने का काम मिला है। वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के तीन वर्जन हैं- चेयर कार, स्लीपर और मेट्रो।चेयरकार पहले से ऑपरेशनल है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर का इंफ्रास्ट्रक्चर रेडी है।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) चेन्नई ने मई 2023 में 16 कार वाली वंदे भारत स्लीपर वर्जन ट्रेनसेट के 10 रेक के डिजाइन निर्माण और कमीशनिंग के लिए बीईएमएल लिमिटेड को ऑर्डर दिया था।

5 महीने पहले रेल मंत्री ने कॉन्सेप्ट की फोटो शेयर की थीं
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 अक्टूबर 2023 की रात 9:44 पर सोशल मीडिया पर इस ट्रेन के कॉन्सेप्ट की 7 तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही कैप्शन में लिखा था- वंदे भारत का स्लीपर वर्जन जल्द ही आ रहा है… 2024 की शुरुआत में। वर्ल्ड क्लास फीचर वाले एसी-टू और एसी-थ्री टियर कोच में रूफ लाइटिंग और बर्थ में चढ़ने के लिए 5 स्टेप वाली सीढ़ी भी होगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी
स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम यानी दो कंपनियां मिलकर बना रही हैं। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और रूस का TMH ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनों की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और BHEL का कंसोर्टियम करेगा।

RVNL के GM (मैकेनिकल) आलोक कुमार मिश्रा ने अगस्त 2023 में कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे जिनमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1 कोच होगा। उनका कहना था कि कोच की संख्या 20 या 24 की जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here