लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया.
भारतीय चुनाव आयोग में पहले से ही एक पद खाली था और अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पास ही पद बचेगा।
गोयल पंजाब-कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
19 नवंबर, 2022 को उन्हें भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया और 21 नवंबर, 2022 को पदभार ग्रहण किया।

























