होम राज्य उत्तर प्रदेश स्त्रियों को गायत्री मन्त्र पढ़ने का अधिकार ईश्वर ने दिया है-आचार्य संजीव...

स्त्रियों को गायत्री मन्त्र पढ़ने का अधिकार ईश्वर ने दिया है-आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। अमावस्या के पर्व पर विशेष आहुतियां दी गई। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए बताया कि दुर्जन का संग कभी नहीं करना चाहिए। एक पल का भी संग जीवन को पतित कर देता है। वहीं सज्जनों का संग सदा करना चाहिए क्योंकि सज्जनों का एक पल का भी संग जीवन को सुखमय बना देता है।

तृप्ति शास्त्री ने कहा कि जो धर्म गुरु कहते हैं कि स्त्रियाँ गायत्री मंत्र नहीं पढ़ सकती उन लोगों ने वेद पढ़े ही नहीं है वेदों में स्पष्ट लिखा है स्त्रियाँ वेद पढ़े, हमारे पूर्वज नारियां गार्गी, मैत्रेयी, विद्योत्मा आदि ने वेद पढ़कर ही बढ़ी विदुषी हुई। इस मौके पर पंजाब सिंह, भावना रानी, रेखा रानी, सरोजा देवी, मोना रानी, ईशा आर्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here