बिल्सी।संघ के सहसवान जिले का युवा सम्मेलन नगर के रंजना हॉस्पिटल पर ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ की युवा समन्वय समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें आए हुए अतिथियों द्वारा युवाओं को सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता उनके कर्तव्यबोध तथा अधिकारों के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.राजाबाबू वाष्र्णेय ने की, उन्होने युवाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभाग प्रचारक विशाल जी ने राष्ट्र भाव पर जोर देते हुए युवाओं से राष्ट्र को समर्पित रहने का आह्वान किया।उन्होंने युवाओं से समाज और परिवार में आजकल आने वाली समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की युवाओं को टिप्स देते हुए सात्विक जीवन जीने की सलाह दी।
इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला प्रचारक सहसवान राजीव कुमार, नगर के सह संचालक डॉ उमेंद्र गुप्ता, पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय, राहुल शर्मा, दीपक गुप्ता, मुनीश उपाध्याय, गोपाल चांडक, नीरज शर्मा, अखिल मालपाणी, वीरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

























