
मुरादाबाद में नामांकन के बाद रुचि वीरा
– फोटो : अमर उजालाा
विस्तार
काफी उठापटक के बाद सपा की तरफ से आजम खां की करीबी पूर्व विधायक रुचि वीरा ने बुधवार को सांसद डॉ. एसटी हसन के नामांकन को रद्द करने का पत्र सौंप दिया। साथ ही सपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। बिजनौर की रहने वाली पूर्व विधायक रुचि वीरा ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके साथ उन्होंने सांसद डॉ. एसटी हसन का नामांकन रद्द करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिया। इस प्रक्रिया के साथ सांसद एसटी हसन का नामांकन तकनीकी तौर पर निरस्त हो गया है।
इस दौरान पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू सहित अन्य लोग मौजूद थे। हालांकि जिले के अधिकारियों का कहना था कि डीएम मानवेंद्र सिंह अभी नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। नियमानुसार डीएम ही 28 मार्च को नामांकन पत्रों की स्थिति अपनी रिपोर्ट के माध्यम से स्पष्ट करेंगे।

























