होम राज्य उत्तर प्रदेश 22 घंटे बाद तालाब से निकाला गया शव – अमर उजाला हिंदी...

22 घंटे बाद तालाब से निकाला गया शव – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


22 घंटे बाद तालाब से निकाला गया शव

गोताखोर तालाब में शवों की तलाश कर रहे हैं
– फोटो : संवाद

विस्तार


25 मार्च की शाम गांव बहादुरपुर में बतख कड़ते समय एक युवक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। करीब 22 घंटे बाद उसका शव तालाब से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुलीचंद यादव ने बताया कि बिहार के गया जनपद के थाना बाराचारी के गांव लाडू निवासी रवि पुत्र विशेष गांव बहादुरपुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करता था। 25 मार्च की शाम गांव के समीप तालाब में तैर रही बतखों को पकड़ने के लिए वह तालाब में उतर गया। तीन बतख उसने पकड़ ली। चौथी बतख को पकड़ने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया, और डूब गया।

तालाब के आसपास मौजूद कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए बचाने की कोशिश की लेकिन गहराई अधिक होने से वह बचा नहीं सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। मंगलवार को गोताखोरों ने जाल डालकर दोबारा प्रयास शुरू किया जिस पर शाम करीब साढ़े चार बजे शव बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here