बिल्सी।थाना मुज़रिया क्षेत्र के गांव नैथुआ में शराब के पैसा ना मिलने पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाने वाला पति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। प्रभारी निरीक्षक आरती कौशिक ने स्वदेश केसरी प्रभारी ललित वार्ष्णेय को बताया की हत्या आरोपी मनीष को पकड़ने के लिए एक टीम बाराबंकी भेजी गई थी बताया जा रहा है मनीष वहां पर राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक के बड़े बेटे शिवम ने पिता पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
ज्ञात रहे की 7 मार्च की देर शाम नैथुआ निवासी मुनीष ने अपनी पत्नी सन्नू 40 को शराब के पैसे ना देने पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी, जिसके कारण वो 90% जल गई थी। इसके बाद आरोपी मनीष बाइक की चाबी लेकर घर से भाग गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम में गठित की गई है प्रभारी निरीक्षक आरती कौशिक को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

























