होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: जामा मस्जिद-नीलकंठ मंदिर मामले में अब 6 अप्रैल को होगी सुनवाई...

बदायूं: जामा मस्जिद-नीलकंठ मंदिर मामले में अब 6 अप्रैल को होगी सुनवाई , बनारस मे ज्ञानवापी की तरह का मामला बदायूं में भी, ये है दावा…….

ज्ञानवापी की तरह का मामला बदायूं में भी, ये है दावा
बदायूं : शहर की जामा मस्जिद सम्सी मामला कोर्ट में चल रहा है। जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव का मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका पर कोर्ट में सुनवाई का दौर चल रहा है। मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 अप्रैल लगा दी है।

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी जिला प्रशासन पुरातत्व विभाग अपना पक्ष रखकर याचिका खारिज करने की मांग कर चुके हैं। बतादें कि अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए एक याचिका दायर की गई है। अदालत में अभी याचिका की पोषणीयता पर सुनवाई चल रही है।


याचिका खारिज करने की कर चुके हैं मांग
पक्षकार जिला प्रशासन, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी, वक्फ बोर्ड, पुरातत्व विभाग सभी अपना पक्ष रखकर याचिका खारिज करने की मांग कर चुके हैं। वादी पक्ष के अधिवक्ता वेद प्रकाश साहू का कहना है कि उनकी ओर से पिछली तारीख पर कमीशन गठित कर सर्वे के लिए आवेदन दिया था। जिस पर आज अदालत का कोई आदेश जारी होने की संभावना थी। अदालत ने अब सुनवाई के लिए अगली तारीख छह अप्रैल की तय कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here