होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद ने जेल में अपनी पहली रात करवटें...

बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद ने जेल में अपनी पहली रात करवटें बदलते हुए बिताई – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद ने जेल में अपनी पहली रात करवटें बदलते हुए गुजारी

जिला जेल के अस्पताल सेल में रखा गया है आरोपी जावेद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में सह आरोपी जावेद जेल में काफी डरा हुआ है। उसको पुलिस रिमांड में पूछताछ का डर है। जेल में पहली रात वह ठीक से सो नहीं पाया। जेल के अस्पताल सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा में दो बंदी रक्षकों को भी लगाया है।

शहर की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम विनोद ठाकुर के पुत्र आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। विनोद के घर के सामने सैलून चलाने वाले साजिद ने इस वारदात को अंजाम दिया था। साजिद को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के वक्त उसका भाई जावेद भी उसके साथ था। वह दिल्ली भाग गया था। उसने बृहस्पतिवार को बरेली में सरेंडर कर दिया।

Budaun Case: इस डर के कारण दिल्ली से सीधे बरेली आया था जावेद, पुलिस को बताया चौंकाने वाला सच; घर में साजिद…

अस्पताल सेल में रखा गया है जावेद

आरोपी जावेद को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे तुरंत जेल भेज दिया गया था। उसी दौरान से जावेद को अस्पताल सेल में रखा गया। शाम को रजिस्टर पर उसका नाम लिखा गया, जिसमें उसको अंडर ट्रॉयल नंबर 751 मिला है। जेल में हाई सिक्योरिटी सेल नहीं है, जिससे उसे अस्पताल सेल में रखा गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here