होम राज्य उत्तर प्रदेश उझानी: रौली के संवलियन विधालय के बच्चों का घास काटते हुए वीडियो...

उझानी: रौली के संवलियन विधालय के बच्चों का घास काटते हुए वीडियो वायरल, बच्चों ने कहा सफाई व घास काटने को मना करने पर मारते हे मास्टर साहब,

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली के संवलियन विधालय के बच्चों का घास काटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे कह रहे हैं कि स्कूल की सफाई व घास काटने की मना करने पर मास्साब कसाइयों की तरह मार-पीट करते हैं। वायरल वीडियो में स्कूल के बच्चों से घास कटवाई जा रही है। वीडियो में बच्चे कह रहे हैं कि मास्टर जी प्रहलाद शाक्य ऐसा काम कराते हैं। स्कूल के ग्राउंड की घास कटवाते है झाड़ू भी हम बच्चों को लगानी पड़ती है। मना करने पर पिटाई करते हैं।

यह वीडियो किसने बनाया ओर किसने वायरल किया इसके बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं बहरहाल क्षेत्र में घास काटते बच्चों का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।इस बाबत पूछने पर एबीएसए प्रशांत सिंह राठौर ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा है तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साफ सफाई को स्कूल में अन्य स्टाफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here