
बदायूं। सिविल लाइंस चोराहे पर पुलिस वाहनों चेकिंग कर रही थी ,इसी चैकिंग के दौरान उधर से गुज़र रहे बिल्सी विधायक के एक नज़दीकी भाजपा कार्यकर्ता के वाहन की चेकिंग के लिए रोक लिया,जिसपर कार्यकर्ता ने अपने आपको भाजपा कार्यकर्ता व विधायक का नज़दीकी होना बताते हुए जाने देने को कहा,लेकिन मौके पर मौजूद दरोगा ने चालान काटने की बात की जिसपर कार्यकर्ता ने विधायक को कॉल लगा दी ,विधायक ने दरोगा से बात कराने को कहा,कार्यकर्ता ने दरोगा पर रौब गांठते हुए लो विधायक जी से बात करो,जिस पर दरोगा ने किसी से भी बात न करने व चालान काटने की बात करदी, जब कार्यकर्ता ने विधायक को बताया कि दरोगा जी बात करने से मना कर रहे हैं और चालान भी काट रहे हैं,
कार्यकर्ता की बात सुनकर विधायक का पारा चढ़ गया वे तुरंत ही सिविल लाइंस चौराहे पर पहुंच गए, जहां उन्होंने मौक़े पर चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को हड़काते हुए आड़े हाथों लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं की तुरंत बाईकें भी छोड़ने को कहा, चौराहे पर हो रही फ़ज़ीहत से बचने के लिये पुलिस ने बाइक छोड़ दीं। घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं,

























