होम राज्य उत्तर प्रदेश मलिहाबाद में जमीन विवाद में तीन की हत्या। -अमर उजाला हिंदी...

मलिहाबाद में जमीन विवाद में तीन की हत्या। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


मलिहाबाद में जमीन विवाद में तीन की हत्या।

मामले की जानकारी के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मलिहाबाद के मोहम्मद नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर जमीन की पैमाइश के दौरान पिता-पुत्र और महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला के पति भी घायल हो गए। हत्या का आरोप मृतक महिला के सगे चाचा पर लगा है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और छानबीन की जा रही है।

मलिहाबाद के मोहम्मदनगर निवासी फरहीन (35) का सगे चाचा लल्लन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त मामले में शुक्रवार को दोनों पक्ष जमीन की पैमाइश के लिए जुटे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि लल्लन पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली मुनीर (55), उनके बेटे हंजाल (16), फरहीन और उनके पति फरीद को लगी।

अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। गोली लगने से मुनीर, फरहीन और हंजाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या की खबर पाकर मौके पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल फरीद को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here