कोलकाता6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संदेशखाली में हुई घटना के विरोध में भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने TMC नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। विधानसभा में सोमवार को इस पर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया।
तृणमूल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष, तापसी मंडल और शंकर घोष को असंसदीय आचरण के आरोप में विधानसभा के शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
उधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार को सुबह केरल से कोलकाता पहुंचे और सीधे नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली रवाना हो गए। बोस जब संदेशखाली पहुंचे तो TMC समर्थकों ने हाथों में बैनर लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। बोस ने संदेशखाली पर राज्य सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।
संदेशखाली में हुआ क्या है

संदेशखाली में TMC नेता शिवप्रसाद हाजरा के फॉर्म हाउस को आग लगा दी थी।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने TMC नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की भी मांग की है। उन्होंने एक अन्य TMC नेता शिव प्रसाद हाजरा के खेतों और फॉर्म हाउस में आग लगा दी थी।
पुलिस का क्या कहना है
संदेशखाली की घटना को लेकर बंगाल पुलिस का कहना है कि वहां स्थिति शांतिपूर्ण है। वहां से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है, हम किसी को भी वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने की अनुमति नहीं देंगे और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
ED अफसरों पर शेख समर्थकों ने ही हमला किया था

पश्चिम बंगाल में कोरोना के दौरान कथित तौर पर हुए हजारों करोड़ रुपए के राशन घोटाले में ED ने 5 जनवरी को राज्य में 15 ठिकानों पर छापा मारा था। टीम नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां और शंकर अध्य के घर भी रेड डालने गई थी। इस दौरान उन पर TMC समर्थकों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इसके बाद से शाहजहां फरार है। शेख शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

























