होम राज्य उत्तर प्रदेश Pm Modi Asked Women In Varanasi About Experience Of Rearing Gir Cows...

Pm Modi Asked Women In Varanasi About Experience Of Rearing Gir Cows – Amar Ujala Hindi News Live – Varanasi:pm ने महिलाओं से पूछा गीर गाय पालने का अनुभव, बहनों ने कहा


पीएम मोदी ने वाराणसी में महिलाओं से गिर गाय पालने के अनुभव के बारे में पूछा

पीएम मोदी ने गीर गाय पालने वाली महिलाओं से की बातचीत
– फोटो : अमर उजाला/एक्स (ट्विटर)

विस्तार


करखियांव स्थित बनास डेयरी प्लांट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीर गाय पालने वाली जिले की 51 महिलाओं से मुलाकात की है। इनमें से 10 महिलाओं से गीर गाय के पालन के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने सभी महिलाओं को गीर गाय के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने कहा कि दूध बेचने से अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

क्या बोलीं महिलाएं

  • प्राइवेट कंपनी में काम करती हूं। 10 दिन की ट्रेनिंग के लिए गुजरात गई थी। वहां से आने के बाद मार्च 2021 में गीर गाय मिली थी। उसके आने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आई है। देसी गाय से ज्यादा दूध देती है। – अंबाश्री नीलम, पनियरा
  • दो गीर गाय हैं। दूध डेयरी पर देते हैं। इसका फायदा मिल रहा है। – प्रीति दूबे, पनियरा
  • तीन गीर गाय हैं। दूध की बिक्री से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है। बच्चे अब अच्छे स्कूल में पढ़ रहे हैं। – विभा मिश्रा, शहंशाहपुर
  • चार गीर गाय थी। दो का दान कर दिया। दूध का अच्छा पैसा मिलता है। डेयरी से बोनस अलग से मिलता है। – श्याम कुमारी गुप्ता, नरोत्तमपुर
  • आमदनी अच्छी हुई है। उसका दूध घर के बच्चों से लेकर बड़ों के लिए पर्याप्त मिल जाता है। अच्छी कीमत भी मिल जाती है। – संगीता सिंह, शाहंशाहपुर



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here