बदायूँ। दैनिक समाचार पत्र अमर प्रभात के व्यवस्थापक एवं पूछता है बदायूं के सम्पादक प्रशांत गुप्ता के पिता श्री भुवनेश कुमार गुप्ता का देर रात्रि 2 बजे अयोध्या धाम में हृदयगति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।

प्रशांत गुप्ता कल ही वह अपने पिता को साथ लेकर बदायूँ से अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शनों को रवाना हुए थे, इस यात्रा के दौरान वे पल पल की रिपोर्टिंग करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से शेयर करते दिखे, बताया जा रहा है अयोध्या पहुचने के बाद देर रात्रि 2 बजे के आसपास अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई, मात्र 15 मिनट के अंदर ही उनका ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया, आज सुबह उनका दर्शन करने का कार्यक्रम था, काल चक्र का निर्णय देखिए अयोध्या में होकर भी दर्शन नहीं कर सके वही प्रभु ने अपनी शरण में ले लिया।प्रशांत अपने पिता के शव को लेकर बदायूँ को निकल पड़े हैं।

बदायूँ से अयोध्या रवाना से पूर्व प्रशांत ने बस के आगे खड़े होकर मित्रों के साथ तस्वीरें क्लिक कर शेयर की थीं,

प्रशांत ने यह ख़बार दुःखी मन से स्वयं अपने सोशल मीडिया फेशबुक पेज पर शेयर की है।खबर पढ़कर लोगों में शोक की लहर है,प्रशांत का परिवार मूलतः बदायूँ जनपद के कस्बा अलापुर का निवासी है, पिछले कुछ बर्षों से उन्होंने ने बदायूँ में भी अपना निवास बना लिया है जहां उनका परिवार रह रहा है।

प्रशांत-अभी अपनी बहन के दुख से ठीक से उबर भी नहीं पाये थे वहीं अचानक से पिता का साया उठ जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्रशांत कल बहुत खुश दिख रहे थे जब वह अपने पापा को अयोध्या ले कर जा रहै थे उन्होंने रवाना होने से पूर्व अपने पिता के साथ एक तस्वीर क्लिक कर फेसबुक पर शेयर की थी काल का चक्र देखिए वह तस्वीर उनके साथ आखिरी तस्वीर साबित हुई।

इस खबर से अलापुर सहित बदायूँ में शोक की लहर है।उत्तर प्रदेश जनर्लिस्ट एसोसिएशन उपजा के जिलाध्यक्ष विनोद भारद्वाज जिला महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा,विकास माहेश्वरी, अंश गुप्ता, ने शोक व्यक्त करते हुए हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, MLC वागीश पाठक,शारदेन्दु पाठक,पूनम यादव,अमर प्रभात के प्रधान संपादक वेद भानु आर्य, उसहैत के पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी,सैनरा वैश्य,बिल्सी भाजपा नेता आदित्य महेश्वरी, भामाशाह सेवा समिति के दिनेश गुप्ता, रजत गुप्ता,मोहित माहेश्वरी, आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया है।

स्वदेश केसरी न्यूज़ परिवार भी इस दुःख की घड़ी में प्रशांत व उनके परिवार के साथ खड़ा है, ईश्वर से उनके पिता की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अपील करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here