होम राज्य Budget 2024 Details Updates; Income Tax Slabs, Schemes Jobs | Women Farmers...

Budget 2024 Details Updates; Income Tax Slabs, Schemes Jobs | Women Farmers – Railway Infrastructure | अंतरिम बजट सिर्फ एक क्लिक में: स्टूडेंट्स, महिला, किसान, नौकरीपेशा और व्यापारियों के अलावा हर सेक्टर की जानकारी पढ़ें

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया है। इसमें महिलाओं, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके अलावा स्टूडेंट्स, मजदूरों, डिफेंस सेक्टर, स्पेस रिसर्च एंड इनोवेशन सेक्टर के लिए भी सरकार ने जरूरी ऐलान किए हैं।

आप किसान हैं, व्यापारी हैं, स्टूडेंट हैं या गृहणी हैं, अगर आप आसान भाषा में समझना चाहते हैं कि इस अंतरिम बजट में सरकार ने आपको क्या दिया है, तो आप यहां समझ सकते हैं। नीचे दी गई लिंक्स में आपको अपने सवालों के सभी जवाब मिल जाएंगे।

1. स्टूडेंट्स को क्या मिला?

बजट भाषण में वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये अंतरिम बजट 4 सेक्‍टर्स पर फोकस है। गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र के लिए अस्‍पतालों को मेडिकल कॉलेजों के साथ जोड़ने के लिए कमेटी बनेगी। 1 लाख करोड़ रुपए का कॉर्पस यानी कोष बनाया जाएगा। ये कॉर्पस 50 साल तक इंट्रेस्‍ट फ्री लोन प्रोवाइड करेगा। पूरी खबर पढ़ें…

2. महिलाओं को क्या मिला?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी आशा कर्मी बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। लखपति दीदी योजना के तहत 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी। आने वाले 5 सालों में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। आवास योजना के तहत 70% घर महिलाओं के नाम हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3. सैलरी क्लास को क्या मिला?

सरकार ने अंतरिम बजट में आम आदमी को इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी है। पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर अभी भी आपकी 2.5 लाख रुपए तक की इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी। हालांकि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A के तहत आप 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

4. आम लोगों को क्या मिला?

इस बार बजट में कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि 2017 में लागू किए गए GST के बाद से बजट में केवल कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया या घटाया जाता है, जिसका असर गिनी-चुनी चीजों पर पड़ता है। तो इस बार सरकार ने कस्टम ड्यूटी या एक्साइज ड्यूटी में कोई भी बदलाव नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें…

5. किसानों को क्या मिला?

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में किसानों के लिए कुछ खास ऐलान नहीं किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फसलों पर नैनो D.A.P. का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा और दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) का दायरा भी नहीं बढ़ाया है। पूरी खबर पढ़ें…

6. इन्फ्रास्ट्रक्चर को क्या मिला?

अंतरिम बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बड़ी घोषणा की गई। माल ढोने के लिए बनाए जा रहे रेलवे कॉरिडोर के अलावा एनर्जी और सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और हाई डेंसिटी कॉरिडोर भी बनाए जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा रेलवे के 40 हजार कोच को वंदे भारत स्टैंडर्ड का बनाने का ऐलान हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

7. डिफेंस सेक्टर को क्या मिला?

केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में डिफेंस पर खर्च के लिए 6.2 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। ये पिछले साल के मुकाबले केवल 0.27 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। सरकार ने पिछले साल डिफेंस बजट के लिए 5.93 लाख करोड़ रुपए दिए थे। वित्त वर्ष 2024-25 के कुल बजट में डिफेंस पर 8% खर्च हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

अंतरिम बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

24 पॉइंट में 2024 का बजट:टैक्स में बदलाव नहीं, एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली; आयुष्मान का दायरा बढ़ाया

ये मोदी सरकार का दूसरा अंतरिम बजट है। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण थोड़ा कम समय का था, लेकिन कई छोटे-बड़े ऐलान इसमें किए गए हैं। इन जरूरी बातों को यहां हम 24 पॉइंट में बता रहे हैं। इनमें कुछ आंकड़े हैं और कुछ जरूरी पॉलिसी डिसीजन, जिनका आप पर असर पड़ सकता है। तो चलिए एक-एक कर इन जरूरी बातों को जानते हैं…

अंतरिम बजट-2024 रिएक्शन:PM बोले- ये बजट 2047 के भारत की नींव मजबूत करेगा; थरूर बोले- कुछ ठोस नहीं मिला

भाजपा नेताओं ने अंतरिम बजट को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरिम बजट से अच्छे इंडिकेशन मिले हैं। वहीं, विपक्ष बजट से नाखुश नजर आया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि बजट में सिर्फ बड़े-बड़े शब्द बोलकर आडंबर किया गया, इसमें से कुछ ठोस निकलकर नहीं आया। यहां देखें नेताओं के रिएक्शन…

बजट के टॉप मोमेंट्स:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्मला का मुंह मीठा कराया, राम मंदिर के जिक्र पर सांसदों ने थपथपाई मेज

वित्त तस्वीरों में देखें बजट के दिन के मोमेंट्स…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here