
रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फातिमा स्कूल में बोर्ड की सीबीएसी परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं
– फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा जारी है। अलीगढ़ में 19 फरवरी को दसवीं की परीक्षा में 14 और बारहवीं की परीक्षा में 2303 परीक्षार्थी शामिल हुए।
दसवीं की परीक्षा 20 केंद्रो में से एक केंद्र पर कराई गई। बारहवीं की परीक्षा 20 केंद्रो पर हुई। दसवीं की संस्कृत और बारहवीं की हिंदी कोर व हिंदी इलेक्टिव की विषय की परीक्षा हुई थी। 12वीं की परीक्षा में 39 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी की परीक्षा थी, जो अच्छी हुई। सभी प्रश्न के उत्तर दिए है।-दिव्या, परीक्षार्थी।
प्रश्न आसान आए थे, जल्दी हो गया। उम्मीद है अच्छा प्राप्तांक मिलेगा।-तानिस्का, परीक्षार्थी।
परीक्षा 39 विद्यार्थियों ने छोड़ी है, उम्मीद है आगे की परीक्षा सभी विद्यार्थी देंगे।-आरती झा, कोआर्डिनेटर।

























