होम राज्य उत्तर प्रदेश घर से कॉलेज गई बीएससी की छात्रा लापता – अमर उजाला हिंदी...

घर से कॉलेज गई बीएससी की छात्रा लापता – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


घर से कॉलेज गई बीएससी की छात्रा लापता

एफआईआर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


अलीगढ़ महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले से शहर के एक कॉलेज में पढ़ रही छात्रा लापता हो गई। वह घर से कॉलेज के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बन्नादेवी के एक मोहल्ला निवासी युवती शहर के एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि 17 फरवरी को वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद वह नहीं मिली। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आसिम रजा निवासी इमामवाड़ा लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here