होम राज्य Breaking News LIVE Updates; Amravati Accident News| Delhi Mumbai News | भास्कर...

Breaking News LIVE Updates; Amravati Accident News| Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: पापुआ न्यू गिनी में हिंसा, 64 की मौत; सभी को गोलियां लगीं, आंकड़ा बढ़ने की आशंका

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पापुआ न्यू गिनी में आदिवासी हिंसा भड़क गई। इसमें 64 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, मारे गए सभी लोगों को गोलियां लगीं। पुलिस ने राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किलोमीटर दूर वाबैग शहर में हुई हिंसा के बाद शवों को जमा करना शुरू किया। पुलिस ने कहा मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

गाजियाबाद में शख्स ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर इंस्टाग्राम रील बनाई, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर इंस्टाग्राम रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मोइन खान है। जब इंदिरापुरम में पुलिस अधिकारी ट्रैफिक हटाने में व्यस्त थे, तो वह ड्राइवर की सीट पर आकर बैठ गया और फिर एक गाने पर रील बनाई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर 15 फरवरी को पोस्ट किया गया था।

केरल में SFI कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को काले झंडे दिखाए

केरल में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मट्‌टनपुर में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को काले झंडे दिखाए। गवर्नर वायनाड जाने के लिए कन्नूर एयरपोर्ट जा रहे थे, जब ये विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद SFI वर्कर्स और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने हिरासत में लिए गए SFI सदस्यों के साथद मारपीट की है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को ही अपने कब्जे में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया जो आज भी चलेगा।

केरल में बेटी के प्रेमी के साथ भाग जाने पर मां-बाप ने की खुदखुशी, बेटी के घर से भागने से डिप्रेशन में था दंपति

केरल के कोलल्म जिले में रहने वाले दंपति ने बेटी के प्रेमी के साथ भाग जाने पर रविवार (18 फरवरी) को आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान कोल्लम जिले के पावुम्बा के रहने वाले उन्नीकृष्ण पिल्लई और उनकी पत्नी बिंदू पिल्लई के रूप की गई। पुलिस ने कहना है कि दंपति अपनी बेटी के रिश्ते की वजह से मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहे थे।

दरअसल, दंपति की बेटी कॉलेज में पढ़ती थी, उसे वहां एक लड़के से प्यार हो गया। परिजनों को जब उसके प्रेम प्रसंग के बारें में पता चला तो उन्होंने उसका विरोध किया। माता-पिता की सहमति न मिलने पर लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। बेटी के घर से भाग जाने के बाद मां-बाप डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन के इलाज के लिए चल रही दवाओं के ओवरडोज से उन दोनों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here