होम राज्य उत्तर प्रदेश सपा ने जारी की 11 लोकसभा उम्मीवारों की लिस्ट,आंवला से नीरज मौर्य...

सपा ने जारी की 11 लोकसभा उम्मीवारों की लिस्ट,आंवला से नीरज मौर्य को. शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, होंगे सपा प्रत्याशी,

लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी बज चुकी है और अब पार्टियों ने अपने योद्धाओं को दंगल में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है.

कहां से किसे मिला टिकट

मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक को टिकट मिला है, जबकि आंवला से नीरज मौर्य को. शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, चंदौली से वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है.

इससे पहले जनवरी के आखिर में समाजवादी पार्टी ने अपने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इस लिस्ट में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उनकी मौजूदा सीट मैनपुरी से टिकट दिया गया था. जबकि पार्टी ने लखनऊ से मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा और लालजी वर्मा को लखनऊ और आंबेडकरनगर से टिकट दिया है. 94 साल से शफीकुर्रहमान बर्क को संभल से उतारा गया है. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद जबकि धर्मेंद्र यादव को बदायूं लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है.

इसके अलावा देवेश शाक्या को एटा, खेरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्या, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट मिला है.

कांग्रेस को अखिलेश की दो टूक

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तल्ख टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि पहले सीट शेयरिंग पर बातचीत हो जाए, इसके बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे.
अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से कई दौर की बातचीत हो गई है. कई सूचियां उधर से आई हैं और कई सूचियां इधर से भी गई हैं. जब सीट शेयरिंग की बातचीत हो जाएगी। इसके बाद समाजवादी पार्टी उनकी यात्रा में शामिल हो जायेगी.

‘फायदा लेकर तो सब चले जाते हैं’

उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की दूसरी पार्टी बनाने की चर्चाओं पर कहा कि किसी के मन में क्या है ? यह कौन सी मशीन बताएगी? फायजा लेकर तो सब चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि करीब 60 लाख नौजवानों ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी है, सुनने में मिल रहा है कि पेपर लीक हुआ है. हर परीक्षार्थी के घर से पांच लोग जुड़े हैं. जो लोग कह रहे हैं कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई है, यह ढाई करोड़ परिवारों के साथ धोखा है.उन्होंने कहा कि 2024 संविधान को बचाने का चुनाव है, इस देश के भविष्य को बचाने का चुनाव है. समाजवादी लोगों की जिम्मेदारी बड़ी है क्योंकि बीजेपी ने सबसे ज्यादा धोखा गरीबों को दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here