होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर ले जा रहे व्यक्ति के...

बिल्सी पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर ले जा रहे व्यक्ति के साथ हुई 50000 की लूट,नगर में उचक्के हुए सक्रिय पुलिस को हर दिन दे रहे चुनौती,

बिल्सी।पंजाब नेशनल बैंक बिल्सी से रुपये निकाल कर बाहर निकले व्यक्ति के साथ 50,000 लूट का मामला सामने आया है। आज दोपहर 2:00 बजे के लगभग सोमवीर पुत्र यादराम निवासी सब्दलपुर जो मधुसूदन दूध की डेरी चलाते हैं पंजाब नेशनल बैंक से 65000 कैश निकाल कर जब बैंक के मुख्य दरबाजे पर पहुंचे बहां उन्हें दो अनजान लोगों ने वाउचर भरवाने के नाम पर रोक लिया इसी दौरान उन दोनों लोगों ने उनके साथ कुछ ऐसा किया जिससे वह अपनी सुधबुध खो बैठे दोनों लुटेरों ने उनसे कहा कि तुम्हारे भांजे का एक्सीडेंट हो गया है,तुरंत चलो फिर वे लोग मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए, उसके बाद वह बदायूं रोड स्थित गढ़ौली मंदिर के पास बेहोशी की हालत में उसकी पेंट की जेब में रखे ₹50000 की गड्डी निकाल कर लूट ले गये।

सोमवीर के अनुसार उसने 65000 रु निकले थे ₹15000 उसने अंडरवियर की जेब में रखे थे 50000 रु बाहर की जेब में थे जिसे लूटेरे ले गये।अंडरवियर वाले रुपये वह नहीं निकाल पाए। पीड़ित ने होश आने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी।घटना की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने सीसी टीवी फुटेज खंगाली है। पुलिस पीड़ित की जानकारी सीसीटीवी के आधार पर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here