बिल्सी। नायब तहसीलदार (एनटी) अरुण कुमार के सीतापुर जिले के लिए स्थानांतरण होने पर बीती शाम तहसील सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौक़े पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता समेत स्टाफ के सभी लोगों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। एसडीएम ने बताया कि इस दौरान नायब तहसीलदार का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। वे तहसील के कार्यो एवं जनता को बेहतर सेवाए देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार, श्यामवीर सिंह, रामनरेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह, सुमित कुमार, राहुल कुमार, शमशेर सिंह, हेमराम सिंह, मोहम्मद मियां, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

























