होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी तहसील में खतौनी लेने आए किसान की बाइक चोरी,

बिल्सी तहसील में खतौनी लेने आए किसान की बाइक चोरी,

बिल्सी। तहसील कार्यालय में अपनी भूमि का इंतखाब खतौनी लेने आए एक किसान की बाइक को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित किसान इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी किसान सुधीर कुमार पुत्र बालेराम आज मंगलवार को अपनी भूमि की खतौनी लेने के लिए अपनी बाइक से तहसील कार्यालय को आया था। उसने अपनी बाइक को तहसील परिसर में गेट के पास लॉक लगाकर खड़ी कर दी। उसके बाद वह खतौनी लेने के कार्यालय को चला गया। जब वह खतौनी लेकर वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। उसने बाइक को इधर-उधर तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने बाद बाइक चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here