बदायूँ। नगर की संस्था पंख द्वारा आज बदायूँ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक उस्ताद अकरम खान को संस्था द्वारा शाल और धनराशि देकरसम्मानित किया गया।उस्ताद अकरम से कई लोगों ने शिक्षा पाकर एक मुकाम हासिल किया है और करियर में सफलता हासिल की है। पंख की कई सदस्याओं और उनके बच्चों ने भी उनसे शिक्षा ग्रहण की है।

पंख समय समय पर अवसर के अनुकूल शैक्षिक ,सामाजिक, सांस्कृतिक , खेलकूद,उत्तम स्वास्थ्य को लेकर कई गतिविधियों में अपना सहयोग देती रही है।संस्था की ओर से अक्सर कई कार्यक्रम एवं उपक्रम किये जाते रहे हैं।इसी क्रम में आज ‘पंख’ द्वारा शहर की कई प्रतिभाओं को शास्त्रीय संगीत सिखा कर निखारने वाले उस्ताद अकरम खान को संस्था सम्मानित किया गया।

संस्था की संस्थापक डॉ. सोनरूपा ने कहा कि किसी भी प्रतिभा को यदि अपने शहर में सम्मान दिया जाए तो वह उसके लिए अन्य सभी सम्मानों से बड़ा होता है।उन्होंने कहा उस्ताद अकरम एक बेहद सरल और सीधे इंसान हैं। उनकी कला को सम्मान देना हमारा फ़र्ज़ और कृतज्ञता है।

इस अवसर पर संस्था की ओर से गुंजन गुप्ता,शालिनी शर्मा,दिवि वैश्य,सोनाक्षी आहूजा उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here