होम राज्य उत्तर प्रदेश शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों ने किया बाबा महाकाल का भव्य...

शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों ने किया बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार,आरती कर बांटा प्रसाद।

बिल्सी। नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बीती सोमवार की रात बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार बाबा हनुमान जी स्वरूप में किया। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। बाबा महाकाल के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए नगर के लोगों का तांता लगा रहा। आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सौरभ वार्ष्णेय ने महंत को पोशाक सेवा भेंट की।

इससे पहले यहां महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने नवागत चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह और पूर्व में यहां तैनात रहे नितिन शर्मा को बाबा का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा, ओमबाबू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, धीरज उपाध्याय, अनुभव वार्ष्णेय, विनीत उपाध्याय, नीलू वार्ष्णेय, कमल देवल, रितिक वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, हर्षित राठी, यतीन्द्र माहेश्वरी, मनमोहन शाही आदि भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद का वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here