होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में एनडीआरएफ ने तहसील कर्मियों दिया आपदाओं से बचाव का प्रशिक्षण,

बिल्सी में एनडीआरएफ ने तहसील कर्मियों दिया आपदाओं से बचाव का प्रशिक्षण,

बिल्सी। तहसील सभागार में आज एनडीआरएफ आठवीं वाहिनी गाजियाबाद की टीम द्वारा तहसील के सभी कर्मियों को आपदाओं से बचाव के तरीकों का प्रदर्शन कर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ की टीम के कमांडर पंकज जोशी ने बताया कि बाढ़ के समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इसके बारे में विस्तार से समझाया।उन्होने कहा कि आपदा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को आपदा के बारे में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने भूकंप के दौरान राहत कार्य में आने वाले उपकरणों के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान में कई अत्याधुनिक उपकरणों से मलबे में दबे जीवित व्यक्ति का आसानी से पता लगाकर उसे बचाया जा सकता है। आपदा के दौरान घायलों की मदद व उपचार के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होने हार्टअटैक के दौरान लोगों को क्या करना चाहिए,जिससे अधिक से अधिक से लोगों की इससे जान बचाई जाए। टीम के सदस्यों ने आपदा प्रबंधन व जागरूक करते हुए बाढ़, अग्निकांड, भूकंप, सर्पदंश, शॉर्ट सर्किट, पानी में डूबने, हार्टअटैक, बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों व घरेलू उपचार की जानकारी दी गई। कृत्रिम स्ट्रेचर, कृत्रिम श्वास देने के तरीके पट्टी बांधने आदि के बारे में प्रयोग करके भी दिखाए गए।

इस मौके पर आपदा प्रबंधन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 150 ग्रामीणों व 350 छात्र-छात्राओं को बाढ़, अग्निकांड, भूकंप, सर्पदंश, शॉर्ट सर्किट, पानी में डूबने, हार्टअटैक, बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों व घरेलू उपचार की जानकारी दी गई। इस मौके पर टीम के सदस्य गौरव पाटिल, प्रदीप कुमार, मुनेश कुमार, रवि कुमार, प्रशांत, मोहन बाबू, लेखपाल विजेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, लवी भारद्वाज, विनोद कुमार, हरिओम सिंह, ममता यादव, गरिमा, दिव्या, आशीष शर्मा, राजीव गुप्ता, सूर्यप्रकाश, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here