बिल्सी। आज नगर पालिका परिषद ने सब्जी मंडी स्थित अपनी दो दुकानों से अवैध अतिक्रमण हटाकर खाली कराया। पालिका ने दोनों दुकानों में अपना ताला डाल दिया है। जिससें दुकानों में स्थापित चिकित्सक में खासा हड़कंप मच गया। ज्ञात रहे कि पालिका के सभासद राहुल कुमार, अजीत सिंह गूर्जर, उमेश बाबू, बनवारी लाल, सूर्यप्रकाश देवल, प्रखर माहेश्वरी, मनीश असावा, सलीम राइन, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यपाल, तौफीक अंसारी, धर्मवीर सिंह, हरपाल आदि ने विगत 20 जनवरी को तहसील में पंहुच कर अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा था। साथ ही इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की थी। उक्त शिकायतों के मद्देनजर आज नगर पालिका परिषद ने मंडी में स्थित दोनों दुकानों को डा.विक्की से खाली करा लिया है। बताते है कि इससे पहले पालिका द्वारा उक्त चिकित्सकों को दुकानें खाली करने को लेकर कई बार नोटिस भी दिए थे। जिन्हे उन्होने गंभीरता से नहीं लिया। आज पालिका ने अपनी टीम के साथ यहां पंहुच दुकानों को खाली कराकर उसमें अपना ताला लगा दिया है। इससे चिकित्सक में खासा हड़कंप मच गया है।

























