होम राज्य उत्तर प्रदेश Mp Dinesh Lal Yadav Nirhua Challenged Samajwadi Party President Akhilesh Yadav –...

Mp Dinesh Lal Yadav Nirhua Challenged Samajwadi Party President Akhilesh Yadav – Amar Ujala Hindi News Live – Politics:सांसद निरहुआ ने सपाध्यक्ष को दिया चैलेंज, कहा


MP Dinesh Lal Yadav Nirhua Challenged Samajwadi Party President Akhilesh yadav

मीडिया को सम्बोधित करते भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आजमगढ़ जिले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़े तो वे जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं वहीं से उनके खिलाफ वह चुनाव लड़ूंगा।

नगर के रोडवेज स्थित एक निजी पैथोलॉजी सेंटर के उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि आजमगढ़ जिले में एक साल में जितना काम हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में जितना कार्य हुआ है, उसको देखते हुए जो हमारा आजमगढ़ है, वह यह तय कर चुका है कि वह अब भाजपा सरकार के साथ ही रहने वाला है। आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनने जा रहे हैं और इस बार आजमगढ़ भी सरकार के साथ रहेगा।

एयरपोर्ट के सवाल पर सांसद निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही जिले में आकर करेंगे। समाजवादी पार्टी के विधायकों द्वारा पाला बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सारी लड़ाई विचारधारा की है। हमें लगता है कि समाजवादी पार्टी में जो भी लोग काम कर रहे थे वह एक चीज महसूस कर रहे थे कि सपा में रहना है तो राम मंदिर के खिलाफ बोलना है। राम के खिलाफ बोलना है, वैक्सीन के खिलाफ बोलना है, देश की उपलब्धियों के खिलाफ बोलना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here