नगर के मोहल्ला संख्या आठ से थाने मोड़ होकर गुजरता है हाइवे,
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं राजमार्ग नगर की घनी आबादी के मध्य से होकर निकलता है। यह राज्य मार्ग इस्लामनगर बस स्टैंड से थाने मोड़ होते हुए मोहल्ला नम्बर आठ साहबगंज के मध्य से होकर गुजरता है ,इस रास्ते के दोनों ओर नगर की घनी आबादी बसी हुई है साथ इस रोड पर एक डिग्री कालेज एक इंटर कॉलेज के अलावा 2
जूनियर हाईस्कूल भी पड़ते है उसी से आगे नगर कोतवाली तहसील व कई बैंक भी इसी रोड़ पर पड़ती हैं। जिसके कारण यहां रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है।
नगर के लोगों का कहना है कि बिल्सी में इस जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कई बरसों से बाईपास की आवश्यकता महसूस की जा रही है लेकिन बिल्सी नगर की इस बड़ी समस्या से कोई भी सरकार निज़ात नहीं दिला सकी है । इसके लिए कई बार लोगों ने जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर बाईपास निर्माण की मांग की है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने अभी तक इसके लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। आज दोपहर को भी यहां काफी देर तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी प्रशांत जैन, अजीत कुमार, सौरभ बाबू, निहालउद्दीन सलमानी, मोनू गुप्ता, संजीव कुमार, परमवीर सिंह, गौरव राठौर, सोमेंद्र माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, चंद्रसैन माहेश्वरी ने बताया कि नगर के अंबियापुर से सीताराम तिराहे तक मार्ग की स्थिति वर्तमान में मार्ग पर बढ़ते वाहनों के कारण इतनी दयनीय हो गई है। यहां समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों के आवागमन काफी दिक्कते होती है। मार्ग पर दोनों तरफ से बड़े वाहन आने पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उनका कहना है कि जब तक नगर से बाहर बाईपास का निर्माण नहीं कराया जाएगा। तब नगर में इस जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति नहीं मिल सकती है। इसलिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह शीघ्र नगर में बाईपास का निर्माण कराएं।

























