

बिल्सी। आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन ब्लाकों के 147 युवक-युवतियों को विवाह के बंधन में बांधा गया। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप ने वैदिक रीति से अंबियापुर विकास खंड परिसर में यज्ञ पूर्वक सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया।
इस दौरान बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, ब्लॉक प्रमुख उझानी के शिशुपाल शाक्य, रेखा रानी, एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, बिल्सी चैयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, जगदीश लोनिया, रंजीत वाष्र्णेय, बीडीओ प्रवीन कुमार, अजय प्रताप सिंह, मोहित गुप्ता, सर्वेश शाक्य आदि मौजूद रहे।

























