होम राज्य उत्तर प्रदेश दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत – Aligarh News

दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत – Aligarh News


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

अद्यतन शनिवार, 10 फरवरी 2024 12:58 पूर्वाह्न IST

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई

मृतक गजराज उर्फ दिनेश कुमार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


गुरुग्राम के मानेसर में हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक का इलाज के दौरान निधन हो गया। उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विजयगढ़ मतवारी निवासी गजराज उर्फ दिनेश कुमार (37) पुत्र रामचरण गुरुग्राम के मानेसर में प्राइवेट नौकरी करते थे। पत्नी-बच्चों सहित गुरुग्राम में ही रहते थे। 1 फरवरी की रात आठ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया था।

इससे गजराज बुरी तरह घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। 8 फरवरी की रात गांव मतवारी में शव पहुंचा, तो पत्नी नीतू सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने पीछे दस वर्षीय विंतेश और एक साल के आर्यवीर को छोड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here