होम राज्य उत्तर प्रदेश रायपुर बुजुर्ग में भागवत कथा का दूसरा दिन – भागवत कथा के...

रायपुर बुजुर्ग में भागवत कथा का दूसरा दिन – भागवत कथा के श्रवण मात्र से पापों से मुक्ति मिल जाती है- कथावाचक जितेंद्रदास विश्वामित्र

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में स्थित काली मंदिर के निकट चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गोवर्धन धाम से पधारे कथावाचक जितेंद्रदास विश्वामित्र ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होने कहा जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवान नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म के कुछ भी संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है। बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्मो के प्रति आकृष्ट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गो में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। जैसे कि गोकर्ण ने कथा कही, किन्तु उसके दुराचारी भाई धुंधकारी ने मनोयोग से उसे सुना तो मोक्ष प्राप्त हो गया। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है। इस मौके पर धर्मेंद्र तोमर, अरुण सिंह, ब्रजेश सिंह, जयवीर सिंह, राहुल कुमार, विक्की सिंह, ऋषिपाल सोंलकी, वंदना सिंह, प्रिंयका कुमारी, सरोज देवी, संध्या आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here